Search

कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण रद्द हुआ ग्रेजुएट कॉलेज में प्रोवीसी का कार्यक्रम

Jamshedpur : ग्रेजुएट कॉलेज फ़ॉर वीमेंस में शनिवार को छात्राओं के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैम्प का उदघाटन किया जाना था. कैम्प का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोवीसी अरुण सिन्हा के हाथों करने की योजना थी, परंतु वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण कैम्प का आयोजन रोकना पड़ा. आपको बता दें कि शहर में पिछले दो दिनों से वैक्सीन की किल्लत चल रही है, जिस कारण शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में कहीं भी वैक्सीनेशन का काम नहीं हो सका. शुक्रवार को भी केवल ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण का काम हो पाया था.

500 छात्राओं को लगना है कोविड टीका

ग्रेजुएट कॉलेज फ़ॉर वीमेंस की प्रिंसिपल डॉ मुकुल खंडेलवाल बताती हैं कि वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन कर 500 छात्राओं को एक साथ कोविड टीके की पहली डोज़ देने की तैयारी थी, लेकिन शहर में वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है. उम्मीद है कि जैसे ही शहर को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होगी, वैसे ही हम छात्राओं के हित में जल्द ही इस कैम्प का आयोजन करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//