Search

 
 
 

जन्म के 24 घंटे के अंदर जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें : उपायुक्त

 
Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव ने किसी भी अस्पताल में संस्थागत प्रसव के बाद जन्म लेने वाले शिशु का 24 घंटे के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बना कर परिजनो को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जन्म-मृत्यु निबंधन में प्रगति लाने और इसमें उत्पन अवरोध को दूर करने के लिए आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त ने ये बातें कही. इससे पहले उपायुक्त ने दीप प्रजज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें:जी-20">https://lagatar.in/good-luck-for-g-20-summit-ranchi-big-opportunity-for-youth-sanjay-seth/">जी-20

समिट रांची के लिए सौभाग्य, युवाओं के लिए बड़ा अवसर : संजय सेठ

बैठक में ये थे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक अरूण मुंडा ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकताओं, इसका पंजीकरण करने की अवधि, संबंधित अपीलीय पदाधिकारी की कार्य शक्तियां एवं दायित्वों की जानकारी दी. मौके पर आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष भगत समेंत जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-nephew-shot-his-aunt-on-charges-of-witchcraft-admitted-to-tmh/">सरायकेला

: डायन बिसाही के आरोप में भतीजे ने चाची को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही