Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल में अधिक से अधिक बंदियों को विधिक सहायता पहुंचाएं : अर्पित श्रीवास्तव

Advertisement
Advertisement
मध्यस्त व लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकीलों को मिला प्रशिक्षण Medininagar: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में मंगलवार को मध्यस्थ व लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने मध्यस्थतों को कई गुरु सिखाएं. साथ ही लीगल एंड डिफेंस काउंसिल से जुड़े अधिवक्ताओं को कहा कि जेल में बंद अधिक से अधिक बंदियों को विधिक सहायता पहुंचाने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि कोई भी बंदी बिना अधिवक्ता के नहीं रहे. लीगल डिफेंस काउंसिल के माध्यम से जमानत ,अग्रिम जमानत, गवाही, बहस, अपील, रिवीजन आदि का कार्य मुफ्त किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का काम करें. मध्यस्थता के माध्यम से भी मध्यस्थ अधिक से अधिक मामले का निपटारा करें. ताकि समाज में व परिवार में आपसी समरसता बनी रहे. इसे भी पढ़ें-मैनुअल">https://lagatar.in/police-will-be-reinstated-through-manual-method-home-department-issued-notification/">मैनुअल

तरीके से होगी पुलिस की बहाली, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

जरूरतमंदों को पहुंचाएं लाभ : अर्पित श्रीवास्तव

उन्होने कहा कि एलएडीसी से जुड़े अधिवक्ता का कार्य ही गरीब व कमजोर ब्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना व केस लड़ना है. एलएडीसी से जुड़े अधिवक्ता टीम भावना के साथ काम करे. अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ दिलाये. इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट उत्तम कुमार, वीर विक्रम वक्स रॉय, पुष्कर राज, कुमारी नीतू सिंह, मेडिएटर सुबोध कुमार सिन्हा, दिनेश चंद पाण्डेय, शशि भूषण, वीणा मिश्रा,, हुसैन बारिश,,सतीश कुमार दुबे, कुमार शिवाजी सिंह, हरिनंदन सिंह, अजय कुमार पांडेय, शैलेंद्र चतुर्वेदी, अशोक कुमार मिश्रा,, वरुण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कक्षा">https://lagatar.in/safal-class-started-for-students-of-classes-3-5-and-8/">कक्षा

तीन, पांच व आठ के छात्रों के लिए ”सफल” क्लास शुरु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही