Search

 
 
 

शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया करायेः नगर विकास सचिव

 
Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने नगर निकायों को निर्देश दिया है कि अम्रुत योजना में स्वीकृत योजनाओं को पूरा करते हुए शहर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये. सचिव ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन मे आयोजित नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा के क्रम मे यह निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि हजारीबाग एवं देवघर सेप्टेज प्रबंधन कार्य को 31 अगस्त तक पूरा करते हुये सितंबर के प्रथम सप्ताह मे इसका उदघाटन कराया जाये. 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के कार्य में तेजी लायी जाये. सचिव ने कहा कि गुमला एवं सिमडेगा नगर परिषद मे फिस्कल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाये. इसे भी पढ़ें - 16">https://lagatar.in/if-the-decision-is-not-taken-in-the-interest-of-hec-by-august-16-then-strict-steps-will-be-taken-hec-officers-association/">16

अगस्त तक एचईसी के हित में नहीं हुआ फैसला तो उठाएंगे कठोर कदम – एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन

प्रशासकों को शहरों मे विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया

राजकमल ने निकायों के प्रशासकों को शहरों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। निर्मारणाधीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के कार्य में तेजी लाते हुये पूर्ण कराना सुनिश्चित कराया जाये. योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध करायें. लिगैसी वेस्ट रेमिडेशन का कार्य पूरा होने पर रिक्त भछमि का वैकल्पिक उपयोग मे लाया जाये. सचिव ने शहरी आजिविका मिशन के कार्यों को 30 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया. एरिया लेबल फेडरेशन के शतप्रतिशत लक्ष्य को 30 सितंबर तक पूरा किया जाये. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत छत ( रूफ ) स्तर तक बने घरों को 31 अगस्त तक पूरा कराने का निर्देश दिया. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को देखते हुए आवासों का काम प्राथमिकता के आधार परा कराया जाये. इसे भी पढ़ें - भाजयुमो">https://lagatar.in/bjym-will-continue-to-struggle-on-the-streets-to-provide-justice-to-the-youth-of-the-state-shashank-raj/">भाजयुमो

राज्य के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष करता रहेगाः शशांक राज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही