Search

 
 
 

गढ़वा को 20 से 22 घंटा बिजली उपलब्ध कराया : मिथिलेश ठाकुर

 
गढ़वा व डंडा प्रखंड को मिला चार अरब चार करोड़ का होली का तोहफा मंत्री ने किया 198 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास Garhwa. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा व डंडा प्रखंड को होली का बेहतरीन तोहफा मिला है. इन दो प्रखंडों को चार अरब चार करोड़ 85 लाख रुपए योजनाओं की सौगात मिली है. रविवार को गढ़वा प्रखंड के तिलदाग में आयोजित मेगा शिलान्यास समारोह में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न विभागों की 198 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. मंत्री श्री ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. समारोह के बाद कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें-राजनीति">https://lagatar.in/politics-has-been-criminalized-vijay-jha/">राजनीति

का हुआ अपराधीकरण : विजय झा

मंत्री, विधायक नहीं, जनता का सेवक हूं : मिथिलेश

मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के विकास में सबसे बड़ा योगदान गढ़वा की जनता का है. लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है. जनता को अपना अधिकार पाने के लिए जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि मैं मंत्री और विधायक नहीं हूं, बल्कि जनता का सेवक हूं. जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी के साथ निभा रहा हूं. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर दिया गया है. वे जब भी इस क्षेत्र में आते थे हमेशा कहते थे कि आज तक जितनी भी सरकार बनी, जितने भी जनप्रतिनिधि बने सभी ने गढ़वा, पलामू को उपेक्षित रखा है. सरकार बनते ही उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम किया. कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में भी गढ़वा को 20 से 22 घंटा बिजली उपलब्ध कराया. मंत्री ने कहा कि यदि जनता को अधिकार दिलाना, जनता को रोटी, कपड़ा और मकान दिलाना यदि भ्रष्टाचार है, तो हम यह भ्रष्टाचार करते रहेंगे. आने वाले समय में झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन बनकर खड़ा होगी. झारखंड में जन सरोकार की सरकार बनने के बाद यहां विकास का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमा नहीं है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tomorrow-pm-modi-will-give-a-gift-of-rs-85-thousand-crore-to-railways/">धनबाद

: कल पीएम मोदी रेलवे को देंगे 85 हजार करोड़ की सौगात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही