Search

 
 
 

मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता : सुदेश महतो

 

सिल्ली के ठिंगठिंग में मिलन समारोह में विधायक ने किया 9 करोड़ की सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

Silli/Muri : सिल्ली प्रखंड के नागेडीह पंचायत के ठिंगठिंग पाखना में शुक्रवार को आजसू पार्टी ने सिल्ली पश्चिमी (बुढ़ाआम) क्षेत्र के लोटा, गोड़ाडीह एवं नागेडीह पंचायत के क्षेत्रीय सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो शामिल हुए. सम्मेलन को संबोधित करते विधायक ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता है. कहा कि लोटा से हुंडरु फॉल तक जाने का रास्ता बनाए जाने की योजना है. इसमें कलस्टर कॉरिडोर बनेगा. 30 किमी लंबी सड़क पर्यटकों के लिए बनाये जाएंगे. इन सभी योजनाओं पर सर्वे का काम शुरू हो गया है. वहीं उन्होंने कहा कि गांव की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा. गांव में शिक्षा स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है. हर पंचायत में बेहतर स्वास्थ्य एवं हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. प्रखंड के सभी जर्जर सड़क की मरम्मत की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा एवं खेल के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को विकसित करना है. सम्मेलन में पूर्व विधायक ने क्षेत्र के दो जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. जिसमें 6 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से लोटा से गोड़ाडीह भाया नागेडीह 9.10 किमी पथ एवं 2 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से कोयलाडीह से अजयगढ़ 3.600 किमी पथ शामिल है. दोनों कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत किया जाएगा. सम्मेलन को जिप उपाध्यक्ष बीना चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, मुखिया रेखा देवी, पूर्व मुखिया डब्लू महली, जगदीश चंद्र महतो आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता कालीचरण महतो ने तथा संचालन त्रिलोचन महतो एवं शिव शंकर प्रसाद ने किया. इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, सुभाष महतो, उप प्रमुख आरती देवी, पंसस पंचानन मांझी, फुलचांद महतो, देवनारायण घटवार, सुखराम बेदिया, सोमरा बेदिया, सुखदेव मांझी, सोनाराम महतो, तरुण महतो, बुद्धिजीवी मंच के सदस्य, महिला समिति सदस्य, पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी चुल्हा प्रमुख, आजसू पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ऊर्जा">https://lagatar.in/80-irregular-electricity-workers-of-energy-corporation-became-regular/">ऊर्जा

निगम के 80 अनियमित बिजली कर्मी हुए नियमित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही