Search

बरही में जदयू नेता गुलाम रसूल का भड़काऊ बयान

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही प्रखंड स्थित कोनरा पंचायत के कर्बला मैदान में नीतीश कुमार की जदयू पार्टी के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ और विवादित बयान दिया है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भाषण में गुलाम रसूल बलियावी कहते सुने जा रहे हैं कि कानून की चाहे जितनी मोटी किताबें बनवा लो, मेरा कानून मेरा रसूल है. ```गुलाम रसूल बलियावी ने रैली में मुसलमानों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी एक्ट की मांग कर दी. उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा से निष्कासित नेत्री नुपूर शर्मा पर निशाना साधते हुए धमकी दी कि वो शहरों को कर्बला बना देंगे. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-3-50-lakh-in-ranchi/">रांची

में 3.50 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने किया गिरफ्तार
गुलाम रसूल बलियावी ने आरोप लगाया कि खुद को सेकुलर बताने वाली किसी पार्टी ने नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग नहीं की. अपनी तकरीर में पहले वह तो सामाजिक मुद्दों पर बोलते रहे, फिर नुपूर शर्मा के नाम पर लोगों को खूब भड़काया. बकौल जदयू नेता और पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल "बलियावी तो कहता है, मुझे जितनी गालियां देनी हो, दे दो, लेकिन मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे, तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे. कोई रियायत नहीं होगी, इसलिए कि मेरी जिंदगी मेरी नहीं है, मेरी सांसें मेरी नहीं हैं, जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर ना हो. इसे भी पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-jan-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।19 JAN।।गोड्डाः ग्रामीणों का पुलिस पर हमला।।नक्सलियों के निशाने पर रेलवे साइट।।ढुल्लू की बढ़ी रिमांड।।धरने पर पहलवान,जारी संग्राम।।मालीवाल को कार से घसीटा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने अपने भाषण में रांची में हुई घटना का भी जिक्र किया और कहा कि हमारे भाई गिरफ्तारी की मांग करने के लिए इकट्ठा हुए. लेकिन उनकी छाती में गोली उतार दी गई और 4000 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp