Search

 
 
 

अच्छी पहल: सदर हॉस्पिटल में वायुमंडलीय हवा को ऑक्सीजन में बदलने के लिए लगाया जाएगा PSA प्लांट

 

Ranchi: कोविड के बढ़ते संक्रमण के साथ ही ऑक्सीजन, बेड और वेंटिलेटर्स कि कमी हो गई. रांची जिला प्रशासन लगातार इसकी आपूर्ति के प्रयास में लगा है. इसके तहत सदर हॉस्पिटल में प्रशासन एक अच्छी पहल शुरू करने जा रही है. सदर हॉस्पिटल,  डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेन्टर (DCHC) में ऑक्सीजन की बेहतर उपलब्धता के लिए प्रेशर स्विंग एडसोरप्शन प्लांट (PSA प्लांट) की व्यवस्था पर विचार कर रही है.

जानकारी के अनुसार सदर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई को और बेहतर बनाने के लिए इस नई सुविधा को जल्द शुरू किया जाएगा. पीएसए प्लांट के स्थापना के लिए उपविकास आयुक्त (डीडीसी) विशाल सागर ने शनिवार को हॉस्पिटल में साइट का निरीक्षण किया. प्लांट लगाने के लिए डीडीसी ने एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

पीएसए प्लांट वायुमंडल में उपस्थित हवा को ऑक्सीजन में बदलने का करेगा काम  

जानकारी के अनुसार पीएसए प्लांट एटमॉस्फेरिक एयर (वायु मंडल में उपस्थित हवा) को ऑक्सीजन में बदलने का काम करेगी. इसके लगने के बाद हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की उपलब्धता और भी बेहतर हो जाने की बात कही गई है.

मैनीफोल्ड सिस्टम का किया निरीक्षण

डीडीसी ने सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगाए गए मैनीफोल्ड सिस्टम का भी निरीक्षण किया. इसके संचालन के लिए उन्होंने इंजीनियर और टेक्निशियन को जरूरी दिशा-निर्देश दिये.

इस मौके पर सिविल सर्जन, प्रोबेशनर आईएएस संदीप मीणा और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, एनआरईपी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही