Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुमन कुमार पर बनाया जा रहा मनोवैज्ञानिक दबाव, ताकि वे कहें कि जब्त पैसा है हेमंत का- JMM

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि ईडी द्वार गिरफ्तार सीए सुमन कुमार पर मनौवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है. दबाव में उनसे कहने को कह जा रहा है कि वे इस बात को स्वीकार करें कि जब्त करोडों का पैसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का है. पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में सुप्रियो ने कहा कि देश के बड़े-बड़े संविधान विशेषज्ञों ने भी जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9-ए के तहत हेमंत सोरेन को अयोग्य नहीं होने की बात की है. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
ऐसे में अब भाजपा मनोवैज्ञानिक दबाव और मीडिया का सहारा लेकर यह बयानबाजी कर रही है कि हेमंत सरकार अस्थिर है. सुप्रियो ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का यह बयान कि केंद्र में हमारी सरकार है. ईडी हमारी है, साफ बताता है कि पूरे मामले में मनौवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है. बता दें कि सीए ने मीडिया को कहा था कि उनपर सीएम, आईएएस पूजा सिंघल, विनय चौबे का नाम लेने का दबाव बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-IAS">https://lagatar.in/jharkhand-news-ias-pooja-singhals-passion-from-mla-to-bureaucrats-she-is-convinced-16-firs-of-embezzlement-still-got-clean-chit/">IAS

पूजा सिंघल के जलवेः MLA से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक इनके कायल! गबन के 16 FIR, फिर भी मिली क्लीन चिट
सुप्रियो ने मनरेगा घोटले में आईएएस पूजा सिंघल को क्लीन चिट दिये जाने को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि चतरा में हुए घोटाले को लेकर विधायक विनोद सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमिटी बनी थी. कमिटी ने मनरेगा घोटाला मामले में जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें पूजा सिंघल की कार्यशैली पर सवाल उठाया गया. इसी तरह पूजा सिंघल के खूंटी डीसी रहते मनरेगा घोटाले में जेवीएम के तत्कालीन अध्यक्ष (अभी भाजपा में शामिल हैं) बाबूलाल मरांडी ने कार्यशैली पर सवाल उठाया था. 2012 में तत्कालीन सरकार ने मामले की जांच के लिए कमिटी बनायी. 2016 में तत्कालीन कार्मिक सचिव रहीं निधि खरे ने अपनी रिपोर्ट में बताया, मनरेगा में भारी अनियमितता है. अनियमितता के लिए पूजा सिंघल दोषी है. 2016 में हुए मोमेंटम झारखंड के समय में भी भारी घोटाला हुआ. पूजा सिंघल तब कृषि सचिव थी. इसके बावजूद तत्कालीन अपर मुख्य सचिव एपी सिंह की अध्यक्षता में बनी विशेष जांच कमिटी ने उनको दोष मुक्त कर दिया. तत्पश्चात रघुवर सरकार ने पूजा सिंघल को प्रोन्नति दी. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-8-may-ed-interrogates-pooja-singhals-husband-jmm-surrounded-bjp-office/">शाम

की न्यूज डायरी।।8 मई।। IAS पूजा सिंघल के सब कायल। पूजा सिंघल के पति से ED की पूछताछ। JMM ने घेरा BJP ऑफिस। ताज के 22 बंद कमरों की होगी जांच। आ रहा है Asani रहें सावधान। बिहार के अलावा कई वीडियो।।
जेएमएम नेता ने कहा, 2014 में मामले को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल हुआ. जिसपर मामले को ईडी के पास भेजने का निर्देश दिया गया. उसी मामले में ईडी द्वारा कार्रवाई की जा रही है. अब पूरे मामले में सच्चाई सामने आ रही है, तो भाजपा ने नया बवंडर खड़ा किया. सुप्रियो ने भाजपा नेताओं का यह चैलेंज दिया कि वह कोई भी सबूत पेश करें कि हेमंत सरकार के 2013 - 14 की अनियमितता और वर्तमान 28 माह के कार्यकाल में एक भी वित्तीय अनियमितता हुई है. तो उसको उजागर करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही