Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय संस्कृति के महान कर्मयोगी व एकात्मवाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल : अनिल मिश्रा

Hazaribagh : पश्चिमी नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक बरियार के नेतृत्व में हजारीबाग शहर के 28 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्‍वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजल‍ि दी. इस अवसर पर रानी सती मंदिर के निकट भाजपा नगर कार्यालय में पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नगर प्रभारी अनिल मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी भारतीय संस्कृति के महान कर्मयोगी व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे. उन्होंने कहा कि पंडित जी की सोच थी कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर में जबतक बदलाव नहीं आएगा, तबतक समाज की उन्नति नहीं हो सकती है. वहीं नगर अध्यक्ष विवेक बरियार ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी जैसे कर्मयोगी की वजह से ही पार्टी में राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले असंख्य कार्यकर्ता हैं. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, नगर मंडल (पश्चिमी) के उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा, भारत भूषण पांडेय, राजेश कुमार टिंकू, कुलदीप कृष्णा, नरेश ठाकुर, महामंत्री ज्योति सिन्हा, अविनाश कुमार सोनू, कोषाध्यक्ष आदित्य शरद, मंत्री सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा, मंत्री संजय कुमार टिंकू, दीपक गुप्ता, अविनाश दूबे, रंजन रजक, पूनम कसेरा, राम जी गुप्ता, आनंद सिंह आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-won-the-first-nagpur-test-match-kangaroos-kneeled-before-ashwin-jadeja/">Ind

vs Aus : भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट, अश्विन-जडेजा के आगे कंगारूओं ने टेके घुटने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही