Search

 
 
 

पीटी ऊषा और इलैयाराजा राज्यसभा के लिए मनोनीत, मोदी ने दी बधाई

 
New Delhi : जानीमानी एथलीट पीटी ऊषा और संगीतकार, गीतकार और गायक इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया है. समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े और फिल्म निर्देशक वी विजयेंद्र प्रसाद को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी बधाई दी है. विजयेंद्र प्रसाद बाहुबली के लेखक हैं और डायरेक्टर एसएस राजमौली के पिता हैं. इन्होंने RRR, सलमान खान की बजरंगी भाईजान, मणिकर्णिका, थलाईवी जैसी मूवी की स्क्रीन राइटिंग की है.

मोदी ने अलग-अलग ट्वीट किया

पीएम मोदी ने अलग-अलग ट्वीट में इन हस्तियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली पीटी उषा हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से पहचाना जाता है, हालांकि, पिछले कई वर्षों में उभरते एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम भी उतना ही सराहनीय है. राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर उन्हें बधाई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इलैयाराजा की रचनात्मक प्रतिभा ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है. उनका कार्य भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है. उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है, वह सामान्य पृष्ठभूमि से आये और बहुत कुछ हासिल किया. खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.’’ इसे भी पढ़ें- अधिवक्ताओं">https://lagatar.in/advocates-will-have-to-fight-unitedly-a-revolution-will-have-to-be-brought/">अधिवक्ताओं

को एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई, लानी होगी क्रांति
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही