Search

 
 
 

हेमंत सरकार के एजेंडा को जनता ने स्वीकारा, बीजेपी की नफरती राजनीति को नकारा : राजद

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने इंडिया गठबंधन के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है. हुसैनाबाद से राजद के संजय सिंह यादव, विश्रामपुर से नरेश सिंह, देवघर से सुरेश पासवान व गोड्डा से संजय प्रसाद यादव की प्रचंड जीत पर उन्होंने खुशी जाहिर की है. कहा कि राजद विधानसभा चुनाव में पलामू और संथाल में राजद ने जीत दर्ज कर नया संदेश दिया है. निश्चित रूप से आनेवाले समय में राजद और बेहतर करेगा. बीजेपी की नफरती और तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया और हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों को सम्मान के साथ स्वीकार करते हुए राज्य को तेजी से विकसित बनाने के लिए इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहूमत दिया है. इस जनादेश का सम्मान करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा, उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव आबिद अली, मनोज पांडेय, सुनीता चौधरी प्रणय ने राज्य की जनता को बधाई दी है. यह भी पढ़ें : बंटेंगे">https://lagatar.in/if-we-divide-we-will-be-divided-but-it-is-too-heavy-we-will-unite-and-will-keep-uniting/">बंटेंगे

तो कटेंगे पर भारी पड़ गया, जोड़ते हैं जोड़ते रहेंगे का नारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही