Search

 
 
 

साप्ताहिक जन जागरूकता अभियान की शुरुआत, बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को दिलायी गयी शपथ

 
Hazaribag :  गौतम बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य पर साप्ताहिक जन जागरूकता अभियान शुरू हो गया. यह अभियान 27 मई तक चलेगा. इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को शपथ दिलायी गयी. डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य का एक-दूसरे से अन्योन्याश्रय संबंध है. हम जिस परिवेश में रहते हैं, वहां भी लोगों को इस अभियान से जोड़ें. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-life-sentence-for-the-murderer-of-an-old-couple/">पलामू

: वृद्ध दंपती के हत्यारोपी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा)

समापन पर निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कार्यक्रम के तहत 23 मई यानी कल कॉलेज कैंपस की साफ-सफाई और पौधों की देखभाल के माध्यम से प्रशिक्षुओं में क्रियात्मक क्षमता का विकास किया जायेगा.  24 मई की शाम 6.30 बजे झील कैंपस में इन्हीं विषयों पर मानव शृंखला का निर्माण कर लोगों को जागरूक किया जायेगा. 25 मई को प्रशिक्षु आसपास के 10 गांवों में साक्षरता अभियान चलाया जायेगा. 26 मई को मुकुंदगंज, हरहद, डेमोटांड़, बभनवै आदि के ग्रामीणों के साथ डोर-टू-डोर अभियान के तहत संदेश देंगे. वहीं 27 मई को समापन दिवस पर प्रशिक्षुओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीएड-डीएलएड के व्याख्याता भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-public-servants-strike-continues-on-14th-day-protests-by-wearing-black-badges/">लातेहार:

जनसेवकों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही