पाकुड़ में मोबाइल फोन से दर्ज हो जाएगी जनशिकायत
Last Updated: Aug 18, 2023 12:00 AM (IST)
उपायुक्त ने जन शिकायत के लिए फोन नंबर जारी करने का दिया निर्देश Pakur : समारहणलय सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने 18 अगस्त को जन शिकायत कोषांग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को जनशिकायत कोषांग में एक मोबाइल नंबर जारी करने का निर्देश दिया. जिस नंबर पर शिकायतकर्ता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. डीसी ने जन शिकायतों पर पारदर्शिता बरते हुए त्वरित कार्रवाई कर प्रगति रिर्पोट सौंपने का निर्देश अधिकारियों को दिया. आयोजित जनता दरबार में मनरेगा में मजदूरी भुगतान, विद्यालय में नामांकन, पेंशन योजना, भूमि दखल, जन वितरण, वेतन आदि से संबंधित शिकायतें मिलीं. उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को भौतिक जांच कर समाधान का निर्देश दिया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मिकांति आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=732948&action=edit">यह
Comments
Leave a Comment