Search

 
 
 

जन शिकायतों का होगा त्वरित समाधान, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

 
Ranchi :  जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से एक व्हाट्सएप नंबर (8809692001) जारी किया गया है. इसके नोडल पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय के पीजी शाखा के डीएसपी होंगे. डीएसपी को इस व्हाट्सएप नंबर पर जो भी जन शिकायतें प्राप्त होगी, उसका एक अलग से पंजी बनाने और संबंधित जिला व इकाई को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है.

राज्यभर में हुआ था जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड पुलिस ने राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया था. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर इस कार्यक्रम की शुरुआत 10 सितंबर से हुई थी. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दों पर आम जनता की समस्या सुनी गयी थी और उनकी मदद की गयी थी. इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कार्रवाई योग्य शिकायत का त्वरित निदान करना और पुलिस द्वारा बनाये जा रहे सर्वोत्तम पद्धतियों को प्रदर्शित करना था. साथ ही नागरिकों की समस्या को समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही