Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनता का हुआ मोहभंग : रघुवर दास

Advertisement
Advertisement
Hazaribag/Ranchi  : हजारीबाग में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार चुनावी वादे को पूरा करने में पूर्णतः विफल रही है. झारखंड कि संस्कृति को विदेशियों के हवाले किया जा रहा है. भ्रष्टाचार में हेमंत सरकार आकंठ डूब गयी है. भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत से जनता का मोहभंग हो गया है. भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संघर्ष तेज करना होगा. उन्होंने कहा कि 8 वर्ष के सेवाकाल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है. गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है.

बिरसा मुंडा विश्वास रैली राज्य में सरकार बनाने का शंखनाद होगा- अर्जुन मुंडा

कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8 साल के कार्यकाल में विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ी है. गांवों को लक्ष्य रखकर अंत्योदय के सपने को साकार किया जा रहा है. पीएम के नेतृत्व में बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय महापुरुषों की गाथा को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप पहचान दिया. उन्होंने कहा कि देश में 10.5 करोड़ आदिवासी परिवार हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए 5 जून को भगवान बिरसा मुंडा कि भूमि पर बिरसा मुंडा विश्वास रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस रैली के माध्यम से राज्य में सरकार बनाने के लिए शंखनाद होगा.

आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाले हेमंत के इर्द-गिर्द एक भी आदिवासी नहीं- बाबूलाल

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जल, जंगल और जमीन एवं सीएनटी-एसपीटी के नाम पर आदिवासियों को बरगलाकर सत्ता हासिल किया, लेकिन आज हेमंत सरकार में सत्ता में बैठे हुए लोग एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दोनों हाथों से झारखंड को लूटने का काम कर रहे हैं. हेमंत राज में माफिया दोनों हाथों से पहाड़ों को खोखला कर खनिजों को लूटने में लगे हैं. हेमंत सोरेन ने आदिवासी के नाम पर राजनीति करके सत्ता प्राप्त किया, लेकिन आज एक भी आदिवासी उनके इर्द-गिर्द नहीं है. हेमंत सरकार में एक भी आदिवासी युवा को न माइंस मिला है ना कोई ठेकेदारी. ये दोनों ही काम राज्य में बिचौलियों कर रहे हैं.

केंद्र सरकार स्कूल और स्किल पर है केंद्रित : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 34 वर्षों के बाद मोदी जी ने मैकाले की गुलाम शिक्षा नीति समाप्त कर नई शिक्षा नीति लाई. जिसमें मातृभाषा, क्षेत्रीय भाषा, स्किल डेवलपमेंट को केंद्रित किया गया है. स्कूल और स्किल को फोकस्ड किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते कदम से दूसरे देशों में तिरंगा का सम्मान बढ़ा है. इसे भी पढ़ें – कांके">https://lagatar.in/kankes-then-co-prabhat-bhushan-singh-suspended-currently-posted-in-barkagaon/">कांके

के तत्कालीन CO प्रभात भूषण सिंह निलंबित, फिलहाल बड़कागांव में हैं पदस्थापित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही