Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांके-पंडरा फोरलेन सड़क : भू अर्जन के लिए 28 जुलाई से दो अगस्त तक तीन अंचलों में जनसुनवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  कांके से पंडरा तक बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन की प्रकिया शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में रांची जिला भू अर्जन शाखा 28 जुलाई से दो अगस्त तक तीन अंचलों (हेहल, रातू और कांके) में जनसुनवाई का आयोजन करेगा. 28 जुलाई को हेहल अंचल में पंडरा और मिसिरगोंदा, एक अगस्त को रातू अंचल में चटकपुर और नवासोसो और दो अगस्त को कांके अंचल में चंदवे, कोंगे और जैपुर के किसानों के लिए आमसभा होगी. जमीन मालिकों को आवश्यक कागजात के साथ अंचल में उपस्थित होने को कहा गया है. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/candwa-people-of-barwatoli-tungri-deepa-struggling-with-drinking-water-problem/">चंदवा

: पेयजल समस्या से जूझ रहे बरवाटोली टुंगरी डीपा के लोग)

253 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण

बता दें कि करीब 253 करोड़ की लागत से पंडरा से कांके रोड को जोड़ने के लिए फोरलेन रोड बनाया जायेगा. इस रोड के बनने से रातू रोड वासियों को पंडरा, चटकपुर, नवासोसों होते हुए कांके रोड जाना आसान होगा. सड़क निर्माण होने के बाद लोगों को पिस्का मोड़-रातू रोड होते हुए कांके रोड जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. इसे भी पढ़ें :  संपत्ति">https://lagatar.in/brother-conspired-to-kill-brother-grab-property-4-criminals-arrested-weapons-recovered/">संपत्ति

हड़पने के लिए भाई रची थी भाई के हत्या की साजिश, 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही