Search

 
 
 

रांची :  ईडी के कार्यालय के लिए झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

 
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के रांची में अपने स्वतंत्र भवन में कार्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी है. यह याचिका अधिवक्ता राजीव कुमार ने दायर की है. याचिकाकर्ता ने अदालत से गुहार लगते हुए कहा है कि झारखंड में ईडी के पास 60 से अधिक केस हैं. ईडी जिन मामलों की जांच कर रही है वे सभी मामले काफी महत्वपूर्ण  हैं. वर्तमान में ये दस्तावेज किराए के कार्यालय में रखे जा रहे हैं  जो किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं कहे जा सकते. इसलिए ईडी को कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए सरकार को निर्देश दिया जाए. फिलहाल इस मामले की सुनवाई की तारीख अभी मुकर्रर नहीं हुई है. यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि झारखंड के कई राजनेता और पूर्व मंत्रियों समेत कई अधिकारियों के मामले की जांच इडी कर रहा है, वहीं ईडी से जुड़े पहले मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को इडी कोर्ट ने ही मनी लांड्रिंग में दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही