Search

 
 
 

रामगढ़ : जनहित, देशहित व समाजहित एकमात्र लक्ष्य : जयंत सिन्हा

 
  • सांसद जयंत सिन्हा ने किया ट्राईसाइकिल और कंबल का वितरण
  • हजारीबाग में विशाल अक्षय पात्र रसोईघर घर का शुभारंभ 19 का
Ramgarh : भाजपा जिला इकाई के तत्वावधान में ट्राईसाइकिल व कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व जरूरतमंदों को कंबल बांटे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि हमारा लक्ष्य जनहित, देशहित और समाजहित के लिए काम करना है. हमारा लक्ष्य हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करना है. उन्होंने यह भी कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार काम करते रहते हैं. सांसद जयंत सिन्हा ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि जब आपका लक्ष्य सही है, तो आपको हर साधन उपलब्ध होगा और हमेशा सफलता मिलेगी. उन्होंने अक्षय पात्र योजना को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में कुपोषण को दूर करने में बहुत बड़ा योगदान बताया. इस योजना से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख बच्चों को ताजा भोजन उपलब्ध होगा. उन्होंने यह भी बताया कि 19 जनवरी को राज्यपाल के करकमलों से झारखंड के पहला विशाल अक्षय पात्र रसोईघर घर का शुभारंभ हजारीबाग में होना है. सांसद ने बताया कि दिव्यांग भाई-बहनों के बीच ट्राईसाइकिल एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के सौजन्य से किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, संचालन सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो ने किया. मौके पर टाटा स्टील से सीईपी राजेश कुमार, एडमिनिस्ट्रेशन हेड रोहित कुमार, सिक्योरिटी हेड राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा व रंजीत कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद भौमिक, जिला महामंत्री रंजन फौजी, जिला मंत्री राजेंद्र कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, वरुण सिंह, नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो, बबलू साव, गणेश प्रसाद, अशोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुमन सिंह, रवींद्र प्रसाद शर्मा, आलोक कुमार सिंह, विजय ओझा, संजय लाला सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/india-proudly-enters-semi-finals-after-defeating-italy-5-1-will-face-germany/">BREAKING

: इटली को 5-1 से हराकर भारत शान से सेमीफाइनल में, जर्मनी से होगा मुकाबला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही