Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी जांच के नाम पर जनता को किया जा रहा परेशान : एनोस एक्का

Simdega : एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी पूर्वजों की पार्टी है. जल जंगल और जमीन से हमारा भावनात्मक रिश्ता है. कांग्रेस और भाजपा दोनों से अलग हटकर क्षेत्र के लोगों के मान सम्मान की लड़ाई झारखंड पार्टी लड़ती आ रही है. झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने प्रेसवार्ता में कहा कि राजनीति षड़यंत्र के कारण वो कई वर्षो तक जनता से दूर रहे. लेकिन अब वो वापस आ गये हैं और लोगों के प्यार और स्नेह के दम पर उसी उत्साह के साथ काम करेंगे. हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए एनोस एक्का ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यशैली बेहतर नहीं है. गांव से लेकर शहर तक सभी लोग परेशान हैं. लोगों का काम नहीं हो रहा है. सरकारी जांच और नियमों के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है. इसके लिए लिए झारखंड पार्टी लड़ाई लड़ेगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/bokaro-2402-candidates-appeared-in-neet-ug-exam-72-remained-absent/">धनबाद

: नीट की परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, कहा- पेपर था आसान

एनोस एक्का ने कैश कांड को लेकर कोलेबिरा विधायक को घेरा

वर्तमान विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के बारे में एनोस एक्का ने कहा कि कोलेबिरा विधायक राजनीति में उनके सामने छोटे हैं. उन्हें अभी काफी कुछ सीखना है. कोलकाता कैश कांड की चर्चा करते हुए उन्होंने कोलेबिरा विधायक पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया. मौके पर संदेश एक्का, बाबूराम लकड़ा, अमन खेस, राजू शर्मा, अभय विश्वकर्मा, आईरीन एक्का आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सेंधु">https://lagatar.in/jail-superintendent-should-be-removed-immediately-in-sendhu-munda-case-ayub-khan/">सेंधु

मुंडा मामले में जेल अधीक्षक को तत्काल हटाया जाय : अयूब खान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही