Search

 
 
 

पलामू में 8 मई को तेजस्वी और मुकेश सहनी की जनसभा

 
वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राजद उम्मीदवार ममता भुइया का करेंगे समर्थन : डॉ राजकुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, वीआईपी पार्टी Medininagar:  शाहपुर में रविवार को वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रो राजकुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मौके पर पलामू व गढ़वा के कार्यकारिणी सदस्य के साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद रहे. वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि 8 मई को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पलामू व गढ़वा में जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को लेकर दोनो जिले के नेतृत्वकर्ता को यह निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जनसभा में शामिल हों. साथ ही महागठबंधन समर्पित राजद उम्मीदवार ममता भुइयां के लिए चुनाव प्रचार करें. ताकि इस बार वीआईपी पार्टी के मतदाता बल का भान सभी पार्टी को हो जाए. प्रेसवार्ता में पलामू जिला अध्यक्ष भारदूल चौधरी, गढ़वा जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव मंदीप मल्लाह, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार भुइयां सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-यहां">https://lagatar.in/bjp-government-is-selling-the-land-here-to-adani-jp-patel/">यहां

की जमीन अडानी को बेच रही भाजपा सरकार : जेपी पटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही