Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

27 जून से 31 जुलाई तक चलेगा जन संख्या स्थिरता अभियान, डीडीसी ने दिये कई निर्देश

Garhwa : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में 27 जून से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता अभियान से जुड़े तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में यह जानकारी दिया गया कि राज्य स्तर पर जनसंख्या स्थिरता अभियान 27 जून से 31 जुलाई 2023 तक मनाने का निर्णय लिया गया है. जिसके तहत गढ़वा जिले में भी उक्त अवधि के बीच व्यापक रूप से जनसंख्या स्थिरता अभियान चलाया जाएगा. अभियान को सफल बनाने को लेकर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों संग गहन विचार-विमर्श कर उनके सहभागिता एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के माध्यम से मातृ मृत्यु दर, एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है. परिवार स्वास्थ्य मेला के माध्यम से परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं सेवा की पहुंच सुनिश्चित करना है. चिन्हित योग्य दंपतियों को उनके द्वारा चुनी गई परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ दिलाना है. बैठक में जनसंख्या स्थिरता अभियान के सफल आयोजन के लिए कार्य योजना तैयार की गई. अभियान का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश लिया गया.

जिला और प्रखंड स्तर पर होगा कार्यक्रम का आयोजन

27 जून से 31 जुलाई के बीच चलने वाले इस अभियान के तहत जिला एवं प्रखंड स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान महिला बंध्याकरण, प्रसव उपरांत बंध्याकरण, गर्भ समापन उपरांत बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, पीपीआई यूसीडी अन्य अस्थाई विधियों की सेवा एवं वितरण प्रत्येक दिन सुनिश्चित किया जाएगा. 15 जून से 26 जून 2023 तक दंपती संपर्क अभियान चलाया जाएग, जिसमें सहिया तथा एएनएम द्वारा विवाहित योग्य महिला 15 से 49 आयु वर्ग की सूची तैयार की जाएगा. इच्छुक योग्य महिला पुरुष को चिन्हित कर परिवार नियोजन के विभिन्न सेवाओं को लेने के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को सूची उपलब्ध कराएगी. इस कार्य के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम एवं सहिया को दायित्व दिया गया है. जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत 27 जून 2023 से सारथी ऑन व्हील रथ का भी प्रखंड स्तर पर संचालन शुरू किया जाएगा. सारथी ऑन व्हील अपने निर्धारित रूट चार्ट पर ही भ्रमण कर अभियान संबंधी सूचना माइकिंग के माध्यम से देगी. साथ हीं कैम्प का आयोजन कर बंध्याकरण एवं नसबंदी से संबंधित इच्छुक लाभुकों का फ्री रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. अनिल कुमार समेत उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला आयुष चिकित्सक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, बीपीएमयू समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/the-government-spread-lies-on-inflation-the-prices-of-fruits-vegetables-grains-have-not-reduced-nor-has-petrol-diesel-become-cheaper-congress/">सरकार

ने महंगाई पर झूठ फैलाया, फल, सब्जी, अनाज के दाम कम नहीं हुए, न ही पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ : कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही