Search

जनमानस ने तय कर लिया है कि दोबारा बनायेंगे हेमंत सोरेन की सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव की तैयारी हो गई है. नामांकन की प्रक्रिया कल बड़ी संख्या में हुई. उसमें लोगों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. पूरा का पूरा झारखंड अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने में आतुर था. वह शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि साहेबगंज से शुरू किया और पश्चिमी सिंहभूम तक गये. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा भ्रम पैदा करने का काम किया गया, यहां राजनीतिक घुसपैठ हुआ है. जब यहां केंद्रीय मंत्री और दूसरे राज्य के सीएम विफल हो गये, तो लगाम कसने वाली संस्था ईडी को आगे कर दिया. 2019 से हेमंत सोरेन की सरकार आई, हम लोग महामारी से जूझते रहे, राज्य सरकार के कार्य को रोकने के लिए कार्य हुए. हमारे प्रिय राज्य मंत्री रहे उस परिवार को तरह-तरह की परेशानी में डाला गया. कल साहेबगंज में नामांकन हुए, वहां भी बिना तथ्य की कार्यवाही हुई. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार गई है. इसलिए अब उनका एक ही कार्य है कि विधानसभा चुनाव को कैसे प्रभावित करें. झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने कहा कि यह चुनाव का समय है, लोगों के पास हम अपने कार्य को लेकर जा रहे हैं. चुनाव आयोग पूरी तरह से बहरी हो गई है. हिंसा की बात बोली जा रही है, उस पर मौन है. बीजेपी यहां की पहचान मिटाना चाहती है. इलाके का नाम वनांचल किया जाये, हमने झारखंड के नाम से इस प्रांत का गठन का मार्ग बनाया. झारखंड बन गया. अब संथाल परगना में साजिश शुरू करस दी गयी है. नुक्कड़-नुक्कड़ घुम रहे उनके मुख्यमंत्री. झारखंड के लोगों ने तय कर दिया कि उन्हें दहाई भी नहीं मिलेगा. केंद्रीय एजेंसियों ने क्या जांच कर लिया. जेएमएम पर जितना प्रहार करेंगे, वह उतना मजबूत होंगे. हम केवल सरकार नहीं बनायेंगे, झारखंड बनायेंगे, महिलाओं के लिये, किसानों के लिये, बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिये, बेहतर स्वास्थ्य के लिये, जो सरकार ने कार्य आरंभ किया है और वह निरंतर आगे जायेगा. हमको जेल में डाल कर जनमत नहीं बदल सकते हैं. यह नेता नहीं बेटा है. पूरे जनमानस ने तय कर लिया है कि हेमंत सोरेन को दोबारा सरकार बनायेंगे. इसे भी पढ़ें -चुनाव">https://lagatar.in/dgp-held-a-meeting-with-police-officers-of-five-states-regarding-elections/">चुनाव

को लेकर DGP ने पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//