Search

 
 
 

आदिवासी बचाव रैली के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Ranchi : मोरहाबादी मैदान में 5 मार्च को आयोजित आदिवासी बचाव रैली को सफल बनाने के लिए आदिवासी जन परिषद और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के लोगों ने शुक्रवार को कांके क्षेत्र के हुंदुर पंचायत और हुसीर में जनसंपर्क अभियान चलाया. आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज पर चौतरफा हमला किया जा रहा है. हमारी संस्कृति एवं अधिकार छीना जा रहा है. आदिवासी समाज को करो या मरो की तर्ज पर संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा. उन्होंने 5 मार्च की रैली में आदिवासी समाज को मोरहाबादी मैदान जुटने की अपील की. सामाजिक कार्यकर्ता कुंदरसी मुंडा ने कहा कि आदिवासी धर्म - संस्कृति को बचाना होगा. कुर्मी समाज आदिवासी बनाने की मांग कर रहा है. इसका विरोध करना होगा. इसके लिए हमें एकजुट होना होगा. मौके पर देवनाथ मुंडा, प्रेम उरांव, संजय पाहन समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – आवारा">https://lagatar.in/municipal-corporation-got-another-dog-rescue-vehicle-to-save-from-stray-dogs/">आवारा

कुत्तों से बचाने के लिए नगर निगम को मिला एक और डॉग्स रेस्क्यू वाहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही