Ranchi : पूर्व गृह राज्य मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय की पत्नी रेखा सहाय ने आज रविवार को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अपनी बेटी यशस्विनी सहाय को वोट देने की अपील की. वे आज सुंदर नगर, हेहल (काजू बागान) में राजद महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि रांची संसदीय सीट से पहली बार युवा व महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने का अनुरोध किया. जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की ने कहा कि सुश्री सहाय को रांची संसदीय सीट से जिताकर भेजें और क्षेत्र में सर्वांगीण विकास का सपना सरकार करने में सहयोग करें.
राजद महिला प्रकोष्ठ का जनसंपर्क अभियान, रेखा सहाय ने यशस्विनी सहाय के लिए वोट मांगा
Last Updated: May 19, 2024 12:00 AM (IST)