Search

 
 
 

ग्राम सभा की अनदेखी जनप्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे : किशोर

 
Ramgarh : पतरातू प्रखंड मुख्यालय के सामने जनप्रतिनिधियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के उपाध्यक्ष मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन मुखिया संदीप उरांव एवं मुखिया गिरजेश कुमार ने किया. धरना-प्रदर्शन में प्रखंड के मुखिया, पंचयात समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और मुखिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना अबुवा आवास में जिला के अधिकारियों और प्रखंड पदाधिकारियों के द्वारा मनमाने ढंग से ग्राम सभा और पंचयाती राज व्यवस्था का उल्लंघन किया जा रहा है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम द्वारा मुखिया और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभुकों से आवेदन लिया गया था. लेकिन बाद में जिला पदाधिकारियों और प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा ग्राम सभा करने का निर्देश दिया गया. जिस पर पंचयात प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम सभा करके लाभुकों की सूची प्रखंड कार्यालय में जमा की गई थी. मगर वरीय पदाधिकारियों द्वारा मनमाने रूप से अपने अनुसार सूची तैयार कर जियो टैग करने का काम किया जा रहा है. इस सूची में योग्य लाभुक अबुवा आवास योजना से वंचित हो जायेंगे. वरीय पदाधिकारियों द्वारा ग्राम सभा की अनदेखी की जा रही है, जिसे हम सभी जनप्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे. धरना-प्रदर्शन के जरिए प्रतिनिधियों ने कई मांग रखी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/india-england-test-match-in-ranchi-on-23rd-february-tickets-will-be-sold-from-friday/">रांची

में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 फरवरी को, शुक्रवार से होगी टिकटों की बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही