Search

 
 
 

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 
Ranchi: आगामी 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा, झारखंड के जेनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रदीप वर्मा उपस्थित थे. इस तिरंगा यात्रा में राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, महिलौंग और राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, आरा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया. स्वतंत्रता दिवस पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल में पूरे सप्ताह देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए. साथ ही एक विशेष एसेम्बली आयोजित कर एकता और गौरव की भावना को बढ़ाने से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.

विद्यार्थियों ने शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया

विद्यार्थियों ने भारत की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनय किया. विद्यार्थियों ने शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया. जिसने सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. पूरा सप्ताह भारतीय स्वतंत्रता के जश्न को समर्पित था. जिसमें ‘देशभक्ति’ विषय पर पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, क्विज और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिता एवं गतिविधियां शामिल थीं. विद्यालय की प्राचार्या परमजीत कौर ने स्वतंत्र होने के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को देश के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदान का सम्मान करने की याद दिलाई. इसे भी पढ़ें - संताल">https://lagatar.in/the-government-is-trying-to-eliminate-the-santhal-tribals-babulal/">संताल

आदिवासियों को समाप्त करने में लगी है सरकार : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही