NewDelhi : खबर है कि सरकारी बैंकों ने अपने अकाउंट में लावारिस पड़े लगभग 35 हजार करोड़ रुपये रिजर्व बैंक में ट्रांसफर कर दिये हैं. सरकार ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी है. यह राशि 10 साल या इससे ज्यादा समय से बैंकों में पड़ी हुई थी. इस राशि पर किसी ने दावा नहीं किया. जानकारी दी गयी कि फरवरी 2023 तक 35,012 करोड़ रुपए 10.24 करोड़ खातों में पड़े हुए थे. सबसे ज्यादा लावारिस पैसा स्टेट बैंक में जमा था. इसे भी पढ़ें : चीन">https://lagatar.in/china-changed-the-names-of-11-places-in-arunachal-pradesh-then-india-retaliation-said-cannot-change-the-reality/">चीन
ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदले, तो भारत का पलटवार, इससे वास्तविकता नहीं बदल सकती
सुएला ब्रेवरमैन का सनसनीखेज आरोप, ब्रिटिश पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, ड्रग्स देते हैं…
ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदले, तो भारत का पलटवार, इससे वास्तविकता नहीं बदल सकती
स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा लावारिस राशि
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में लिखित में जानकारी दी कि भारतीय स्टेट बैंक में 8,086 करोड़ रुपए लावारिस पड़े थे. पंजाब नेशनल बैंक में 5,340 करोड़ रुपए, केनरा बैंक में 4,558 करोड़ रुपए और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3,904 करोड़ रुपए थे. इन्हें RBI में ट्रांसफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : गृहमंत्री">https://lagatar.in/sensational-allegation-of-home-minister-suella-braverman-british-pakistanis-sexually-exploit-white-girls-give-drugs/">गृहमंत्रीसुएला ब्रेवरमैन का सनसनीखेज आरोप, ब्रिटिश पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, ड्रग्स देते हैं…
Leave a Comment