Search

लातेहार के जनसेवकों ने रांची में आयोजित न्याय यात्रा में लिया भाग

Latehar: झारखंड राज्य जनसेवक संघ के जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव के नेतृत्व में लातेहार के जनसेवकों ने रांची में आयोजित न्याय यात्रा में भाग लिया.  संघ के प्रवक्ता रघुनंदर राम ने बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों ने शालीमार मार्केट से प्रोजेक्ट भवन तक न्याय यात्रा निकाली. उन्होंने कहा कि यह सरकार जनसेवकों की मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है. जिसको लेकर अब हमलोग चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि 22 दिनों से जनसेवक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अबतक कोई पहल आंदोलन को रोकने के लिए नहीं की गई है. वहीं इस आंदोलन की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है. हड़ताल की वजह से जरूरतमंदों का राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का काम नहीं हो पा रहा है.

इन लोगों ने लिया न्याय यात्रा में भाग

न्याय यात्रा में भाग लेने वालों में प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-excellent-performance-of-students-of-gurukul-inter-college/">हजारीबाग

: गुरुकुल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//