Search

जनसेवकों ने ग्रेड-पे घटाने के खिलाफ दिया धरना समेत 3 खबरें

Hazaribagh : मानदेय कम करने के विरोध में झारखंड राज्य जनसेवा संघ आंदोलनरत है. गुरुवार को समारणालय के सामने जनसेवकों ने एक दिवसीय धरना दिया. दरअसल झारखंड में जनसेवक के पद पर सेवा देने वाले कर्मी इन दिनों सरकार के रवैए से बेहद नाराज हैं. जनसेवकों का कहना है कि यहां 12 साल तक सरकारी विभाग में सेवा देने के बाद ग्रेड पे ही कम कर दिया गया. देश में अन्य किसी राज्यों में शायद ही ऐसा किया गया है. हमेशा कर्मियों का ग्रेड पे समय अंतराल में बढ़ाया जाता है. लेकिन झारखंड में सेवा देने वाले जन सेवकों की बहाली 2012 में 2400 ग्रेड पे पर किया गया था. अब कृषि विभाग ने फरमान जारी कर 12 साल सेवा देने के बाद उनलोगों का ग्रेड पे घटाकर ₹2000 कर दिया है. जनसेवकों ने बताया कि शनिवार को राज्य स्तरीय विरोध दर्ज किया जाएगा और नौ मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इसे भी पढ़ें :लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-arrests-ias-chhavi-ranjan-after-10-hours-of-questioning/">लैंड

स्कैमः 10 घंटे पूछताछ के बाद IAS छवि रंजन को ED ने किया अरेस्ट

डीसी को ज्ञापन सौंप मांगों को पूरा करने की गुहार

धरने के बाद झारखंड राज्य जन सेवक संघ के बैनर तले सात सूत्री मांगों का ज्ञापन डीसी को सौंपा गया. इसमें जन सेवक संघ ने सरकार के आदेश को निरस्त करने की मांग की है . साथ ही जनसेवक का पद तकनीकी होने के कारण 4200 रुपए ग्रेड पे करने की मांग की है. इसके अलावा जन सेवकों को गैर कृषि कार्यों से मुक्त करने की बात भी कही गई है. जनसेवक संवर्ग का पद नाम बदलकर कृषि प्रसार या प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी करने की भी मांग की गई है.

कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाएं होंगी प्रभावित

प्रखंड का काम जनसेवकों पर निर्भर है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड पर्यवेक्षक पदाधिकारी सभी का काम जनसेवकों से लिया जाता है. उनके हड़ताल पर जाने से कल्याण विभाग से जुड़ी सारी योजनाओं पर बुरा असर पड़ेगा. दूसरी खबर

तीन दिवसीय जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छह साल से लेकर 70 साल के बुजुर्ग हैं प्रतिभागी संत रॉबर्ट बालक मध्य विद्यालय सभागार में गुरुवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और वन गीतों के रचयिता वृक्षों के रक्षा बंधन अभियान के प्रमुख सदस्यों में एक सुरेंद्र सिंह दुधमटिया वाले, फादर संत रॉबर्ट बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर रेमंड, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी विजय कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजन कुमार आदि ने किया. प्रतियोगिता में छह साल से लेकर 70 साल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है. इसे भी पढ़ें :150">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-will-file-certificate-case-against-150-people-list-released/">150

लोगों पर सर्टिफिकेट केस करेगा रांची नगर निगम, सूची जारी

पहले दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पहले दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. मुख्य अतिथि ने शतरंज और पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने ही विश्व को शतरंज का ज्ञान दिया है. वहीं फादर रेमंड ने शतरंज के इतिहास और उसके विकास की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शतरंज केवल मानसिक रूप से हमें मजबूत ही नहीं बनाता, बल्कि टीम भावना और सामूहिक प्रयास, अंतिम सांस तक लड़ने और हिम्मत के साथ धैर्य का तालमेल भी सिखाता है. विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष ने बताया कि हजारीबाग लगातार शतरंज के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इस जिले से देश व विश्वस्तरीय जैसे खिलाड़ी निकलेंगे. अतिथियों का स्वागत पौधे भेंटकर किया गया. तीसरी खबर

अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन छह मई को

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/aaaa-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समारोह में प्रसिद्ध कलाकार अक्षरा सिंह रहेंगी मौजूद हजारीबाग में अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन छह मई को होगा. कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार अक्षरा सिंह भी मौजूद रहेंगी. इस बात की जानकारी हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने दी. हजारीबाग के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अमृत टॉफी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में पांच विधानसभा की 350 से अधिक पंचायत से 7000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. छह मई को हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में इस टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है. दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा. इस दौरान टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा.

सांसद जयंत सिन्हा पुरस्कारों का करेंगे वितरण

जयंत सिन्हा विजेता व रनर अप टीमों के बीच पुरस्कार वितरण करेंगे. विजेता टीम को एक लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा. वहीं जमशेदपुर फुटबॉल क्लब से खिलाड़यों को प्रशिक्षण का मौका मिलेगा. साथ ही रनरअप टीम को 50 हजार रुपए और सभी टॉप-16 टीमों को नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी. जयंत सिन्हा ने कहा कि वह स्वयं एक खेलप्रेमी हैं. इस नाते फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाकर बेहद प्रसन्नता हो रही है. युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह एवं जनता के समर्थन से इस टूर्नामेंट ने इतिहास रचा है. हजारीबाग लोकसभा के युवा हर क्षेत्र में तरक्की करें व उन्हें हर सुविधा व अवसर मिले, इसके लिए वह हर कदम उठा रहा हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp