Search

 
 
 

जनसेवकों का हड़ताल 15वें दिन भी जारी, कई संगठनों का मिल रहा समर्थन

 
Ramgarh : ग्रेड पे कम किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जन सेवक संघ रामगढ़ का 15वें दिन भी हड़ताल जारी रहा. कृषि विभाग के दोषपूर्ण रवैया के कारण अन्य कर्मचारी संगठनों का भी इस हड़ताल का नैतिक समर्थन मिल रहा है. इसी क्रम में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन सचिव सुनील कश्यप धरना स्थल पहुंच सभी का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर जल्द ही सरकार अपने जल्दबाजी में लिए गए निर्णय को नहीं बदलती है और साथियों का पे ग्रेड पूर्व के जैसा नहीं करती है तो सभी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर गलत नीति का विरोध करेंगे. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसके पूर्व झारखंड राज्य जन सेवक संघ की ऑनलाइन बैठक सभी जिलों के धरना स्थल से आयोजित की गई. इस बैठक में आगे हड़ताल को धारदार बनाने की रणनीति और और प्रत्येक दिन किए जाने वाले क्रियाकलापों पर चर्चा की गई. विदित हो कि जनसेवक कृषि के साथ-साथ सरकार के अन्य विभागों के कार्य भी करते हैं. यहां तक कि कई पर्यवेक्षक का कार्य जनसेवकों के भरोसे चल रहा है. ऐसा कर्मी और पदाधिकारियों की कमी की स्थिति में भी सरकार का सम्मान बचाए रखने के लिए जनसेवकों के द्वारा सहज सहयोग के रूप में किया जाता रहा. ऐसा नहीं है कि जनसेवक को अतिरिक्त कार्य के लिए कोई अलग से मानदेय प्राप्त होता है, उल्टे सरकार की बहुत बड़ी राशि इस तरीके से बच जाती है. जनसेवक अपने 10 वर्ष की नियमित सेवा के उपरांत इस आस में थे कि उन्हें इस एवज में उचित सम्मान मिलेगा, परंतु अपने ही कृषि विभाग के द्वारा छल पूर्वक ग्रेड पे कम कर जनसेवकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया, जिससे जनसेवक आक्रोशित हैं. इसे भी पढ़ें : ऋत्विक">https://lagatar.in/new-revelation-in-ritwik-companys-project-co-ordinator-sharad-kumar-murder-case-musa-and-chhotka-shot-him/">ऋत्विक

कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद कुमार हत्याकांड में नया खुलासा, मूसा और छोटका ने मारी थी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही