Search

 
 
 

घर तक पहुंची जनकल्याणकारी योजना, फिर बनाएं मोदी सरकार : मनीष

 
मनीष जायसवाल का किया गया शानदार अभिनंदन Hazaribagh: हजारीबाग अनुसूचित जाति समाज ने शुक्रवार को लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल का अभिनंदन किया. अभिनंदन समारोह डाक बंगला स्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट में हुआ. इसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा के अनुसूचित जाति समाज के हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए. उन्होंने मनीष जायसवाल का अभिनंदन करते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया. उनके अभिनंदन में मन-मन के मनीष जी हैं...गीत पर समाज की बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य किया. मनीष जायसवाल ने कहा कि साल 2018 में हजारीबाग नगर परिषद की चुनाव से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और आपसे गहरा लगाव निगम के समय से ही रहा. कांग्रेस ने देश में 60 साल तक राज किया. लेकिन कांग्रेस धर्म-जाति में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंककर सत्ता में बनी रही. मोदी सरकार ने देश के विकास के साथ लोगों के घरों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचायी. देश का मान, सम्मान बढ़ा. सड़कों का विस्तारीकरण और रेल का विस्तार हुआ. अयोध्या में सदियों बाद श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ. गरीबों के घरों तक कई योजनाएं पहुंचीं. लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया. पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि आने वाले 2047 तक संपूर्ण राष्ट्र विससित हो जाएगा. इसे भी पढ़ें-सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-reasserts-confidence-in-electronic-voting-machines-petition-rejected/">सुप्रीम

कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर पुनः जताया विश्वास, याचिका खारिज

हजारीबाग में कमल खिलाएं : मनीष जायसवाल

उन्होने कहा कि आपका साथ, विश्वास और प्रेम मोदी जी और आपके बेटे और भाई मनीष जायसवाल के साथ रहेगा. लोगों से कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में प्रचंड मतों से कमल खिलाएं. वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह समेत अन्य ने समाज की राजनीतिक चेतना की प्रशंसा की. कार्यक्रम में विशेषरूप से हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, बरकट्ठा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, राजेंद्र वाल्मिकी, समाज के रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र वाल्मिकी ने, मंच संचालन विशाल वाल्मिकी और रोहित राम ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन विनोद राम ने किया. मौके पर विशेष रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक प्रभारी दिनेश वाल्मिकी, करण जायसवाल, आलोक कुमार, रंजन चौधरी, आशीष सोनी, विक्रमादित्य, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुभाष रजवार, सचिन कोटवार, जिला लाल राजवार, गिरधारी रजक, धीरज राम, रिक्की राम, किशोर रजवार, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण कुमार रवि, सिकंदर राम, मनोज तुरी, तुलसी राम, अशोक राम, जागेश्वर तुरी, मंगल तुरी, बरही विधानसभा क्षेत्र के रामस्वरूप पासवान, सुधीर कौशल, विकास कुमार रजक, नागेश्वर रजक, कैलाश पासवान, मनोज पासवान, डोलो पासवान, अजय पासवान, बीरेंद्र रजक, गोविंद रजक, मांडू विधानसभा क्षेत्र के तेजू रविदास, राजेश नायक, आनन्द नायक, विकास राम, करण कुमार, हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से अशोक राम, हेमंत भुइयां, चुम्मू राम, शंकर कुमार दास, दिलचंद तुरी, दिनेश पासवान, रामस्वरूप पासवान, कृष्णा रविदास, उपेंद्र कुमार, अशोक तुरी, गौतम कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-students-allege-1600-students-took-the-exam-1563-were-promoted/">रांची

विविः छात्रों का आरोप, 1600 छात्रों ने दी परीक्षा, 1563 हुए प्रमोट, महज 37 पास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही