- खूंटी में अर्जुन मुंडा और कालीचरण महतो हैं आमने-सामने
- त्रिकोणीय संघर्ष में फंसा है लोहरदगा सीट
- सिंहभूम में झामुमो और बीजेपी है आमने-सामने
- पलामू में राजद की होगी अग्निपरीक्षा
- 9114 ईवीएम का होगा इस्तेमाल
- सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा
चारों सीटों में 45 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
चुनाव मैदान में उतरे 45 प्रत्याशियों में 06 महिला हैं. लोहरदगा में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सिंहभूम में 14, खूंटी में 07, पलामू में 9 और लोहरदगा में 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 13 मई को खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू में सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं.लोहरदगा में दिलचस्प होगा मुकाबला
लोहरदगा सीट त्रिकोणीय संघर्ष में फंसा हुआ है. इस सीट से बीजेपी के समीर उरांव, कांग्रेस के सुखदेव भगत और निर्दलीय चमरा लिंडा चुनावी मैदान में है. पिछली बार के चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी.सिंहभूम में झामुमो और बीजेपी आमने-सामने
सिंहभूम में झामुमो और बीजेपी आमने-सामने है. कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाली गीता कोड़ा इस बार बीजेपी से उम्मीदवार हैं. वहीं झामुमो ने इस सीट से जोबा मांझी को उतारा है.पलामू में राजद की अग्नि परीक्षा
पलामू में राजद की अग्नि परीक्षा होगी. इस सीट से राजद ने ममता भुइयां को उतारा है. जबकि बीजेपी ने बीडी राम पर भरोसा जताया है. यह मुकाबला भी दिलचस्प होने की संभावना है.9114 ईवीएम का होगा इस्तेमाल
पहले चरण के चुनाव में 9874 वीवीपैट, 9114 सीयू और 9114 बीयू का इस्तेमाल होगा. पहले चरण में चारों संसदीय क्षेत्र में 639 शहरी क्षेत्र में वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 6956 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.महिला निर्वाचन कर्मियों को भी जिम्मेवारी
सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होने वाले मतदान के लिए 519 ऐसे मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसकी जिम्मेदारी महिला निर्वाचन कर्मियों पर होगी. सबसे ज्यादा खूंटी में महिला निर्वाचन कर्मी मतदान की जिम्मेदारी संभालते नजर आयेंगी. महिलाओं द्वारा संचालित बूथों पर नजर दौड़ाएं तो सिंहभूम में 122, खूंटी में 210, लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें सभी निर्वाचनकर्मी महिला होंगी.निशक्त संभालेंगे मतदान की जिम्मेदारी
महिलाओं के अलावा इस बार के चुनाव में शारीरिक रूप से निशक्त निर्वाचनकर्मी भी बूथों पर मतदान की जिम्मेदारी संभालेंगे. चुनाव आयोग ने पहले चरण में 14 ऐसे मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां सभी निर्वाचनकर्मी निशक्त होंगे. आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में सभी 7595 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र होंगे, जहां से वेब कास्टिंग की व्यवस्था होगी.हर दो घंटे में वोटिंग प्रतिशत की जानकारी
वोटर टर्नआउट एप के जरिए हर 2 घंटे के अंतराल पर वोटिंग प्रतिशत की जानकारी मिल सकती है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद, उसके ढाई घंटे बाद 9:30 बजे ऐप पर प्रथम 2 घंटे पहले तक का मतदान की अनुमानित स्थिति सार्वजनिक की जाएगी. वहीं उसके बाद हर 2 घंटे के अंतराल पर शाम 7 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा. उसके बाद रात 12 बजे क्लोजअप पोल डेटा इस ऐप पर दिखने लगेगा. अगले दिन स्क्रूटनी के बाद रात 12 बजे तक फाइनल डेटा ऐप पर दिखेगा. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/jharkhands-bureaucrats-are-not-separated-from-corruption-allegations-and-controversies/">भ्रष्टाचारके आरोपों और विवादों से जुदा नहीं हैं झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स [wpse_comments_template]
Leave a Comment