Hazaribagh : हजारीबाग जिले के होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए झारखंड विधानसभा कक्ष में हुई सरकारी आश्वासन समिति की बैठक में अच्छी पहल की सूचना है. इसमें कहा गया है कि 15 दिनों में हजारीबाग होमगार्ड नियुक्ति का रिजल्ट प्रकाशित करें, अन्यथा विधानसभा की समिति कार्रवाई करेगी. सरकारी आश्वासन समिति की सदस्य बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग होमगार्ड अभ्यर्थियों के मामले को समिति के समक्ष उठाया. पूर्व में भी विधायक विभिन्न फोरम पर इस मामले को उठाती रही हैं. विधानसभा के चालू सत्र के दौरान भी विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग के तत्कालीन डीसी की ओर से अचानक होमगार्ड नियुक्ति को रद्द करने के मामले पर जोरदार तरीके से मामला रखा था. इस पर सरकारी आश्वासन प्राप्त हुआ था कि यथाशीघ्र होमगार्ड नियमावली के तहत नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाएगा. परंतु मामले में हो रहे विलंब को देखते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने होमगार्ड अभ्यर्थियों का पक्ष समिति के सामने रखा. सरकारी आश्वासन समिति ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर रिजल्ट प्रकाशित करने का निर्देश दिया है. विधानसभा की समिति ने कहा है कि अन्यथा वह कार्रवाई करने को बाध्य होगी. बैठक में यह भी बात सामने आई है कि अगर नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की धांधली हुई है, तो उसकी जांच की जाएगी और नियमानुसार सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए सदैव उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए हर संभव प्रयास लगातार कर रही हैं. उनकी ओर से सरकारी आश्वासन समिति को पत्र भेजकर होमगार्ड अभ्यर्थियों के नियुक्ति संबंधित मामले पर महत्वपूर्ण बैठक करने का अनुरोध किया गया था. उसके बाद विधानसभा कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई और यह निर्देश दिया गया कि 15 दिन के भीतर जितनी भी त्रुटियां हैं, उसे दूर कर रिजल्ट प्रकाशित किया जाए.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/fire-nagar-nigam_415-1-300x225.jpg"
alt="" width="300" height="225" />नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को प्राइवेट स्कूल, कॉलेज तथा अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें मुख्य एजेंडा फायर एनओसी, स्वीकृत नक्शा, सोलर पैनल इनिशिएटिव पर विस्तृत चर्चा की गई. नगर आयुक्त ने पूर्व में दिए गए फायर एनओसी के लिए सभी प्रतिनिधियों से नोटिस का जवाब मांगा. इनमें कुछ ने पूर्व में ही जवाब दिया था और कुछ ने बैठक में अपनी बात रखी. नोडल पदाधिकारी सह नगर निवेशक आलोक नारायण को आदेश दिया गया कि सभी की सूची बनाते हुए जांच करें. सभी प्रतिनिधियों को 18 जून तक एक महीने के अंदर फायर एडवाइजरी लेते हुए अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरण अधिस्थापन करना सुनिश्चित करने की बात कही गई. अनुपालन नहीं करने की स्थिति में उनके संस्थानों को सील डाउन करने की चेतावनी भी दी गई. नगर आयुक्त ने कहा कि तीन महीने के अंदर सभी भवनों में रूफ टॉप सोलर पैनल का अधिस्थापन कर दिया जाए, ताकि नॉन रिन्यूअल एनर्जी, बिजली खपत तथा बिजली बिल को बचाया जा सके. नगर आयुक्त ने सोलर पैनल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इसमें शुरुआत में सभी स्कूल, कॉलेज तथा अस्पताल की छतों पर कम से कम 10 प्रतिशत क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने की बात कही. बताया गया कि झारखंड स्टेट सोलर पॉलिसी 2022 के अनुरूप 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है. अब तक हजारीबाग में दो ही विद्यालय में सोलर पैनल लगाया गया है, जिसमें एक संत जेवियर स्कूल है. सतत विकास तथा पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सभी विद्यालय में कम से कम 20 पेड़ लगाने को कहा. नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि विद्यार्थियों को गीला कचरा तथा सूखा कचरा का पृथक्करण के बारे में बताया जाए, ताकि वे अभिभावकों तथा आस पड़ोस को जागरूक कर सकें. वहीं अस्पताल को हजार्डस मेडिकल वेस्ट का निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ilex_208-300x199.jpg"
alt="आईलेक्स पब्लिक स्कूल " width="300" height="199" /> आईलेक्स पब्लिक स्कूल[/caption] आईलेक्स पब्लिक स्कूल के बरही स्थित पंचमाधव सहित बड़कागांव और गौरियाकरमा शाखा में समर कैंप का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के बच्चों के बनाए फिंगर प्रिंट पेंटिंग, पाम प्रिंट पेंटिंग, कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, नेल आर्ट, मॉकटेल आइडिया, सैलड डेकोरेशन, फ्रूट चार्ट डेकोरेशन, मैंगो डे सेलिब्रेशन जैसी सतरंगी कलाओं ने समर कैंप को यादगार बना दिया. निदेशक शैलश कुमार ने बताया कि अपनी गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक बच्चों ने पूरा प्रयास किया. समर कैंप स्कूली जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है. इसके माध्यम से बच्चों को अपनी कला प्रदर्शनी करने का मौका मिलता है. [wpse_comments_template]
शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों से मांगा नोटिस का जवाब
संत जेवियर्स समेत महज दो स्कूलों में लगाए गए हैं सोलर पैनल नगर आयुक्त ने स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ की सोलर सिटी से संबंधित बैठकalt="" width="300" height="225" />नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को प्राइवेट स्कूल, कॉलेज तथा अस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें मुख्य एजेंडा फायर एनओसी, स्वीकृत नक्शा, सोलर पैनल इनिशिएटिव पर विस्तृत चर्चा की गई. नगर आयुक्त ने पूर्व में दिए गए फायर एनओसी के लिए सभी प्रतिनिधियों से नोटिस का जवाब मांगा. इनमें कुछ ने पूर्व में ही जवाब दिया था और कुछ ने बैठक में अपनी बात रखी. नोडल पदाधिकारी सह नगर निवेशक आलोक नारायण को आदेश दिया गया कि सभी की सूची बनाते हुए जांच करें. सभी प्रतिनिधियों को 18 जून तक एक महीने के अंदर फायर एडवाइजरी लेते हुए अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरण अधिस्थापन करना सुनिश्चित करने की बात कही गई. अनुपालन नहीं करने की स्थिति में उनके संस्थानों को सील डाउन करने की चेतावनी भी दी गई. नगर आयुक्त ने कहा कि तीन महीने के अंदर सभी भवनों में रूफ टॉप सोलर पैनल का अधिस्थापन कर दिया जाए, ताकि नॉन रिन्यूअल एनर्जी, बिजली खपत तथा बिजली बिल को बचाया जा सके. नगर आयुक्त ने सोलर पैनल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इसमें शुरुआत में सभी स्कूल, कॉलेज तथा अस्पताल की छतों पर कम से कम 10 प्रतिशत क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने की बात कही. बताया गया कि झारखंड स्टेट सोलर पॉलिसी 2022 के अनुरूप 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है. अब तक हजारीबाग में दो ही विद्यालय में सोलर पैनल लगाया गया है, जिसमें एक संत जेवियर स्कूल है. सतत विकास तथा पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सभी विद्यालय में कम से कम 20 पेड़ लगाने को कहा. नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि विद्यार्थियों को गीला कचरा तथा सूखा कचरा का पृथक्करण के बारे में बताया जाए, ताकि वे अभिभावकों तथा आस पड़ोस को जागरूक कर सकें. वहीं अस्पताल को हजार्डस मेडिकल वेस्ट का निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया.
पंचायत सचिव अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच 19 और 20 मई को
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच 19 और 20 मई को किया जाएगा. हजारीबाग जिला के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच समाहरणालय के तीसरे तल कमरा ए-305 में पूर्वाह्न 11:00 बजे से निर्धारित किया गया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हजारीबाग जिला के लिए सभी चयनित अनुशंसित अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों, मूल प्रमाण पत्रों की दो प्रति छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज चार फोटो के साथ बुलाया गया है. दस्तावेजों का सत्यापन होगा.बच्चों की सतरंगी कलाओं ने निखारा आईलेक्स का समर कैंप
[caption id="attachment_641647" align="alignleft" width="300"]alt="आईलेक्स पब्लिक स्कूल " width="300" height="199" /> आईलेक्स पब्लिक स्कूल[/caption] आईलेक्स पब्लिक स्कूल के बरही स्थित पंचमाधव सहित बड़कागांव और गौरियाकरमा शाखा में समर कैंप का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के बच्चों के बनाए फिंगर प्रिंट पेंटिंग, पाम प्रिंट पेंटिंग, कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, नेल आर्ट, मॉकटेल आइडिया, सैलड डेकोरेशन, फ्रूट चार्ट डेकोरेशन, मैंगो डे सेलिब्रेशन जैसी सतरंगी कलाओं ने समर कैंप को यादगार बना दिया. निदेशक शैलश कुमार ने बताया कि अपनी गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक बच्चों ने पूरा प्रयास किया. समर कैंप स्कूली जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है. इसके माध्यम से बच्चों को अपनी कला प्रदर्शनी करने का मौका मिलता है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment