Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूजा पंडाल का निर्माण पूर्व से चिन्हित स्थलों पर ही कराएं : डीसी

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर डीसी ने की शांति समिति की बैठक 

Garhwa : दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर डीसी शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की. बैठक में एसपी दीपक कुमार पांडेय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. डीसी ने शांति समिति के लोगों से दुर्गा पूजा को लेकर जानकारी ली. इस दौरान बताया गया आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाना है. डीसी ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े, यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो इसे जिला प्रशासन को साझा करें या स्थानीय प्रशासन अथवा थाना प्रभारी को सूचित करें, ताकि समय रहते उसे रोका जा सके.किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में न लें. डीसी ने कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण पूर्व से चिन्हित स्थलों पर ही कराया जाए एवं प्रत्येक पंडालों में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वारा बनाएं. इसके अलावा सोशल मीडिया साइट पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट नहीं करने करें. सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. विभिन्न कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर पंचायत को त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से निबटने के लिए सुव्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया. शहरों में एवं जिले के विभिन्न पूजा स्थलों पर साफ-सफाई कराने, कूड़ेदान की व्यवस्था कराने, लाइटिंग की व्यवस्था एवं खराब पड़े सभी लाइट्स की मरमती तथा ध्वनि प्रदूषण को निर्धारित करने संबंधी कई दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मुख्य रूप से सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य समेत जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश सिंह, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hazaribagh-jail-superintendent-entangled-in-his-own-letter/">हजारीबाग

: अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही