Search

 
 
 

रांची से जयनगर, भागलपुर, गोरखपुर और पटना के लिए चलेंगी पूजा पूजा स्पेशल ट्रेनें

 
Ranchi : दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए भारतीय रेलवे ने फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है. छठ तक 179 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने भी इस दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे को प्रस्ताव भेजा है. रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जयनगर, भागलपुर, गोरखपुर और पटना के लिए अलग से पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए हेडक्वार्टर को प्रस्ताव भेजा है. उम्मीद है कि जल्द ही इन जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी मिल जाएगी. इससे त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा.

प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ की होगी तैनाती

डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने कहा कि दीपावली और छठ महापर्व मनाने के लिए  उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. छठ पर्व में लोग अपने घरों में परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं. इसी के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की तरफ से प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-suddenly-reached-collectorate-sought-clarification-from-absent-officers-and-personnel/">रामगढ़

: डीसी अचानक पहु‍ंचीं समाहरणालय, अनुपस्थित अफसरों व कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही