Search

 
 
 

झारखंड में चल रहे पॉलिटिकल अर्थक्वैक के बीच पूजा सिंघल प्रकरण.... फोन हुआ Switch Off

 
Pravin Kumar Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने आईएएस पूजा सिंघल के करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की. इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किये गये. ईडी की इस कार्रवाई पर राज्य के कई ब्यूरोक्रेट नजर गड़ाये हुये हैं, तो दूसरी ओर झारखंड में चल रहे पॉलिटिकल अर्थक्वैक (राजनीतिक भूचाल) को और बल दिया है. इस पूरे प्रकरण पर कई राजनेता और पार्टी ने चुप्पी साध ली है. चुप्पी साधने वाले की कतार में झारखंड के एक राजनीतिक दल आजसू पार्टी भी है. पार्टी की ओर तो झारखंड के हर ज्वलंत मुद्दों पर बयान जारी किया जाता रहा है, लेकिन ईडी की इस कार्रवाइ पर पार्टी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया.

जब आजसू पार्टी प्रमुख और केंद्रीय प्रवक्ता से लेनी चाही प्रतिक्रिया तो फोन हुआ Switch Off

लंबे समय तक झारखंड की सत्ता में साझीदार रही आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत से जब लगातार न्यूज ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया लेनी चाही, तब उन्होंने कहा- सुप्रीमो (सुदेश कुमार महतो) से पूछ लीजिए, वही कुछ बोलेंगे. इसके बाद लगातार न्यूज ने आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो से इस संबंध में पार्टी का स्टैंड जनना चहा. इस पर उन्होंने कहा- हम क्या कहेंगे, कानून आपना काम करेगा. फिर जब कहा गया कि पार्टी की ओर से झारखंड के हर ज्वलंत मुद्दों पर स्टैंड रखा जाता रहा है, तब उन्होंने कहा- देवशरण भगत से पूछ लें, हम बोल देते हैं. कुछ देर बाद पुनः आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत को फोन किया गया. तब उनका फोन Switch Off मिला. 1 घंटे के बाद पुनः देवशरण भगत को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. आजसू पार्टी की ओर से आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण पर प्रतिक्रिया आने पर लगातार न्यूज उसे भी प्रकाशित करेगा. खबर लिखे जाने तक प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

सोशल मीडिया पर फोटो हो रहे वायरल

ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो और झारखंड के कुछ ब्यूरोक्रेट का फोटो वायरल है, जिसमें पूजा सिंघल भी शामिल हैं. सोशल मीडिया में इस पर तरह- तरह के कमेंट किए जा रहे हैं. फोटो उस वक्त की बतायी जा रही है, जब सुदेश कुमार महतो झारखंड के डिप्टी सीएम थे. लगातार न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता. इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/jmm-asked-where-is-babulal-who-raised-questions-on-speaker-and-his-tribunal/">JMM

ने पूछा- स्पीकर और उनके ट्रिब्यूनल पर सवाल उठाने वाले बाबूलाल आखिर हैं कहां
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही