Search

 
 
 

अजमेर से रांची के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन, हर शुक्रवार चलेगी

Ranchi News: ट्रेन संख्या 09619 अजमेर-रांची स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन अजमेर से रात 11:05 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: पूजा त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अजमेर और रांची के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. अजमेर-रांची-अजमेर पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 09619/09620 अक्टूबर से नवंबर तक चलेगी.

 

ट्रेन संख्या 09619 अजमेर-रांची स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन अजमेर से रात 11:05 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी.

 

वहीं ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी. यह ट्रेन रांची से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी और सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी.

 

दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव पिस्का और लोहरदगा स्टेशन पर होगा. पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के चलने से अजमेर और रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही