Search

 
 
 

रांची में पल्स पोलियो अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 98.48 फीसदी बच्चों तक पहुंची दवा

Ranchi : रांची जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक चल रहे पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन बेहतर प्रगति देखने को मिली है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूसरे दिन तक जिले के 98.48 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिला दी गई है.
 

Ranchi : रांची जिले में 28 जून से 30 जून 2026 तक चल रहे पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन बेहतर प्रगति देखने को मिली है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूसरे दिन तक जिले के 98.48 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिला दी गई है.


रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 5,05,524 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था. दूसरे दिन तक 4,97,846 बच्चों को दवा दी जा चुकी है.


शहरी क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. रांची शहरी क्षेत्र में 2,07,381 बच्चों के लक्ष्य के मुकाबले 2,18,858 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई. यहां 105.53 फीसदी कवरेज दर्ज किया गया.


वहीं, 14 ग्रामीण प्रखंडों में कुल 2,98,143 बच्चों का लक्ष्य था. इनमें से 2,78,988 बच्चों को दवा पिलाई गई. ग्रामीण क्षेत्रों का कुल कवरेज 93.58 फीसदी रहा.


ग्रामीण प्रखंडों में सोनाहातू ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. यहां 99.75 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ. इसके बाद बुड़मू में 97.93 फीसदी, बुंडू में 96.11 फीसदी और ओरमांझी में 96.06 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई. दूसरी ओर, रातू और बेड़ो में कवरेज सबसे कम रहा. रातू में 84.75 फीसदी और बेड़ो में 87.44 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही