Search

 
 
 

झारखंड में 28 जून से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 61 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

झारखंड में 28 जून से राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 61 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
 

Ranchi :  झारखंड में 28 जून से राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 61 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

 

एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सभी सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए विस्तृत निर्देश भेजे हैं. अभियान की शुरुआत 28 जून को बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के साथ होगी. इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे.

 

राज्य में इस अभियान के तहत 61,26,679 बच्चों को पोलियो से सुरक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 24,507 बूथ बनाए गए हैं, जहां 49,013 टीमें तैनात रहेंगी. अभियान की निगरानी के लिए 4,901 सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक ने बताया कि विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं. इनमें रांची में 5,05,524 और गिरिडीह में 4,89,227 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य सबसे अधिक है. वहीं धनबाद में 4,24,729, पूर्वी सिंहभूम में 3,97,194, पलामू में 3,80,579 और बोकारो में 3,53,072 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी.

 

आईईसी कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल किशोर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा जरूर पिलवाएं. उन्होंने कहा कि दो बूंद जिंदगी की बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही