Search

 
 
 

सिमडेगा: कोलेबिरा में बच्चों को दी गयी पल्स पोलियो की खुराक

 
Simdega: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में बीडीओ बीरेंद्र किंडो, सीएचसी प्रभारी डा के के शर्मा, कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा ने संयुक्त रुप दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. उन्होंने अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों की खुराक पिलायी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ केके शर्मा ने पोलियो की खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतने की अपील की. ईमानदारी से शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलायें. अभियान को सफल बनाये पहले दिन बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को खुराक पिलायी जा रही है. वहीं दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नर्स अंचल अधिकारी प्रखंड प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही