Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलवामा बरसी: सीआरपीएफ ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Jammu: जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और अन्य सुरक्षा बलों ने 2019 में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे. सभी शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के अधिकारियों ने पुलवामा शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान को आतंकवाद मुक्त राष्ट्र के वास्ते काम करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि हमारे 40 बहादुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी. हमें उन पर गर्व है. उनका बलिदान हमें देश को आतंक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है. सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एएस औजला, एडीजीपी, कश्मीर विजय कुमार, आईजी सीआरपीएफ (ऑपरेशंस) एमएस भाटिया, डीआईजी दक्षिण कश्मीर क्षेत्र रईस भट और पुलवामा के उपायुक्त उन अधिकारियों में शामिल थे, जिन्होंने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया. इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/patna-turmeric-picture-of-anand-mohans-daughter-surfaced-will-be-married-on-february-15/">पटना:

आनंद मोहन की बेटी की हल्दी की तस्वीर आई सामने, 15 फरवरी को होगी शादी

40 से ज्यादा जवान हुए थे शहीद

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को दिन के 3 बजे जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले वाली वाहन में टक्कर मार दी थी. सीएरपीएफ के वाहन से विस्फोटक ले जाया जा रहा था. जिससे उसमें टक्कर के बाद विस्फोट हुआ और 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. इसे भी पढ़ें - 2024">https://lagatar.in/amit-shah-said-about-the-2024-lok-sabha-elections-the-country-is-one-sided-with-modi/">2024

लोकसभा चुनाव को लेकर बोले अमित शाह, देश एकतरफा मोदी के साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही