Search

 
 
 

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान  पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में मार गिराया गया

जानकारी के अनुसार आतंकी हमजा पाक अधिकृत कश्मीर स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और आतंकी हमजा पर गोलियों की बौछार कर दी. इस हमले में उसकी  मौके पर ही मौत हो गयी.
 

 New Delhi : पुलवामा हमले का एक  मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद(POK) में मार गिराया गया है. खबर है अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया.

 

जानकारी के अनुसार आतंकी हमजा पाक अधिकृत कश्मीर स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और आतंकी हमजा पर गोलियों की बौछार कर दी. इस हमले में उसकी  मौके पर ही मौत हो गयी.

 

आतंकी हमजा बुरहान 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था. हमजा बुरहान पाकिस्तान में खुद को टीचर बताता था.  पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था.

 

उस समय आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था.   पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी और स्थानीय कश्मीरी युवक आदिल अहमद डार ने 300-350 किलो IED से भरी SUV को CRPF के काफिले की एक बस से टकरा दिया था.

 

इस हमले में 40 CRPF के 40 जवान शहीद हो गये थे. सूत्रों के अनुसार हमजा बुरहान 2019 के बाद  हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था. वह पीओके के अलग अलग इलाकों में विभिन्न आतंकी संगठनों को ट्रेनिंग दे रहा था.

 

इसके अलावा बॉर्डर इलाके में वह आतंकियों को घुसपैठ कराने में मदद करता था.  बताया जाता है कि हमजा बुरहान पुलवामा के रत्नीपोरा का निवासी थी.

 

2017 में वह पाकिस्तान चला गया था. पुलवामा हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन बालाकोट किया था. भारतीय वायुसेना ने  पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के अड्डे नष्ट कर दिये थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही