Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुणे : ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, चार की मौत, 18 घायल

Maharastra : महाराष्ट्र के पुणे में भीषण सड़क हादसा हो गया है. मुंबई-बेंगलुरु एनएच के पास ट्रक और बस को जोरदार हो गयी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि 18 लोग घायल हो गये. 13 घायल यात्रियों को पुणे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-to-visit-karnataka-today-will-participate-in-basava-jayanti-celebrations-will-do-road-show/">राहुल

गांधी का कर्नाटक दौरा आज, बसवा जयंती समारोह में होंगे शरीक, रोड शो करेंगे)

सातारा से डोम्बिवली जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार, बस सातारा से ठाणे के डोम्बिवली जा रही थी. तभी स्वामीनारायण मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और बस से जाकर टकरा गयी. हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गयी. जबकि 18 यात्री घायल हो गये.

वाहन चलाते समय एहतियात बरतना जरूरी

पुणे जिला परिषद के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ने कहा कि थकान की वजह से इस तरह की घटनाएं होती है. इस समस्या से निपटने की आवश्यकता है. कहा कि यह आवश्यक है कि सभी नागरिक रात के समय वाहन चलाते समय आवश्यक एहतियात बरते. यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त आराम करें, नियमित विराम लें और सड़क पर अन्य चालकों का भी ध्यान रखें. इसे भी पढ़ें : भगोड़े">https://lagatar.in/moga-police-arrested-fugitive-amritpal-singh-will-be-sent-to-dibrugarh-jail/">भगोड़े

अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा डिब्रूगढ़ जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही