Search

 
 
 

मिट्टी का अवैध खनन करने वालों पर गाज गिरनी शुरू, खनन टास्क फोर्स सक्रिय

 

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: धनबाद डीसी ने मिट्टी खनन कर अवैध भट्ठा संचालन करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश

  • बरोरा में एक जेसीबी और मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
  • चालक व मालिक के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
Ranjit Kumar Singh/Sheikh Nazim Dhanbad : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने मिट्टी, कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स को लगातार कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. इसी कड़ी में खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने शनिवार को मिट्टी के अवैध खनन करनेवालों के विरुद्ध बरोरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. खनन निरीक्षक ने बताया कि 24 अप्रैल को बरोरा थाना द्वारा जब्त एक जेसीबी व मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर की शनिवार को जांच-पड़ताल की गई. इस क्रम में में पाया गया कि दोनों ट्रैक्टर में जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर लोड किया गया है. पूछताछ के क्रम में पता चला कि उस स्थान से मिट्टी का अवैध खनन कर जिले के अवैध ईंट भट्ठे में भेजा जाता है. जांच पड़ताल के बाद खान निरीक्षक ने जब्त जेसीबी, जेसीबी के मालिक, जेसीबी के ऑपरेटर, लगभग 80 घनफीट मिट्टी लदे ट्रैक्टर (जेएच 10 एएन 8677), लगभग 40 घनफीट मिट्टी लदे ट्रैक्टर (जेएच 09 पी 5657), दोनों ट्रैक्टर के मालिक तथा उसके चालकों एवं इस कार्य में संलिप्त अज्ञात लोगों के विरुद्ध खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957, झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के नियमों तथा आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत बरोरा थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध ईंटा भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

मधुबन और खरखरी में अवैध ईंट भट्ठों की कतार

मधुबन थाना एवं खरखरी ओपी इलाके में कई स्थानों पर सरकारी व गौचर भूमि में अवैध रूप से ईंट भट्ठा का संचालन डंके की चोट पर हो रहा है. यह ईंट भट्ठे न केवल पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि जमीन का सीना चीर कर मिट्टी का अवैध उत्खनन जोर शोर से हो रहा है. इस इलाके में अवैध खनन पर पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई रोक-टोक नहीं हो रही है. इस कारण इलाके में ईंट भट्ठों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. अवैध ईंट भट्ठा संचालन करनेवाले लोग खरखरी, नवागढ़ बसजोड़ा, मधुबन क्षेत्र में वन भूमि एवं बीसीसीएल भूमि में जेसीबी लगातर मिट्टी की अवैध खुदाई बेखौफ होकर कर रहे है. इससे मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी जंगल का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है.

सहना में एक जनप्रतिनिधि चला रहा अवैध ईंट भट्ठा

बताते चलें कि मधुबन थाना क्षेत्र में खरखरी के बंद पड़े 17 नंबर खदान के बगल में बीसीसीएल की जमीन पर अवैध रूप से कई स्थानों पर भट्ठों का संचालन किया जा रहा है. वहीं नवागढ़ बस्ती में भी कई स्थानों पर अवैध भट्ठा बना कर ईंटों का कारोबार चरम पर है. मधुबन थाना एवं खरखरी ओपी के बीच बांसजोड़ा पंचायत अतर्गत सहना बस्ती में सालों से एक जनप्रतिनिधि द्वारा बड़े-बड़े ईंट भट्ठों का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है. यहां सालों भर इन अवैध ईंटों का व्यवसाय बड़े पैमान पर किया जाता है. लगभग सभी भट्टों में बीसीसीएल की खदानों से अवैध रूप से साइकिल एवं बिना नंबर की मोटर साइकिल से लोड कर चोरी का कोयला मंगवाया जाता है और इन भट्ठों में खपाया जाता है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-balbadda-police-station-saved-a-4-year-old-girl-from-being-burnt-alive/">गोड्डा

: बलबड्‌डा थानेदार ने 4 साल की बच्ची को जिंदा जलने से बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही