Search

राहुल को सजा : जेपी नड्डा बोले, ओबीसी समाज का अपमान किया, मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया

NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए आज शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने पहले चोरी में सहयोग किया और अब जातिगत राजनीति का प्रयोग कर रही है जो शर्मनाक है. खरगे ने यह भी कहा कि मोदी सरकार अडाणी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग से भाग नहीं सकती. उन्होंने ट्वीट किया, मोदी सरकार जेपीसी से भाग नहीं सकती ! पंजाब नेशनल बैंक व जनता के पैसे लेकर नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी भागे ! ओबीसी वर्ग तो नहीं भागा, फिर उनका अपमान कैसे हुआ? स्टेट बैंक और एलआईसी को नुक़सान आपके परम मित्र ने पहुंचाया ! खरगे ने कहा, एक तो चोरी में सहयोग, फिर जातिगत राजनीति का प्रयोग ! शर्मनाक! इससे पहले कहा, वे मुख्य मुद्दे को दरकिनार करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. कांग्रेस हमेशा ओबीसी, एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी रही है और उनके लिए लड़ी है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahuls-punishment-changed-the-countrys-politics-mallikarjun-kharge-called-a-party-meeting-this-evening/">राहुल

को सजा से देश की राजनीति बदली, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज शाम पार्टी की बैठक बुलाई, संसद में तेज होगा हंगामा

ठोस राजनीतिक विमर्श लोकतंत्र का सार होता है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ठोस राजनीतिक विमर्श लोकतंत्र का सार होता है. लोकतांत्रिक विपक्ष की प्रमुख आवाज को खामोश करने के लिए कानून का उपयोग ऐसे नहीं होना चाहिए. जान लें कि जेपी नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में गुरुवार को दोषी ठहराये जाने के अगले दिन आज शुक्रवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उनका अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है. इसे भी पढ़ें : सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-said-rahul-disqualified-as-mp-courts-comment-if-punishment-was-less-it-would-have-been-a-bad-example/">सिब्बल

बोले, राहुल सांसद के रूप में अयोग्य हुए… कोर्ट की टिप्पणी, कम सजा देते, तो बुरी मिसाल होती

ओबीसी समाज की भावना को लगातार ठेस पहुंचाई

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज का अपमान किया और उन्हें चोर कहा. उन्होंने कहा, समाज और अदालत द्वारा बार-बार समझाने और माफ़ी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज़ किया और ओबीसी समाज की भावना को लगातार ठेस पहुंचाई. पूरा ओबीसी समाज प्रजातांत्रिक ढंग से राहुल से इस अपमान का बदला लेगा.

राहुल गांधी को मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है

जेपी नड्डा ने दावा किया कि राहुल गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से राफेल मामले को तूल दिये जाने का जिक्र करते हुए कहा, राहुल ने राफ़ेल के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की, जिसे लेकर SC ने फटकार लगाई. राहुल गांधी को मनगढ़ंत आरोप के लिए बिना शर्त माफ़ी मांगनी पड़ी थी.

गांधी उपनाम वाले हर व्यक्ति को दोष नहीं दिया जा सकता

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस नेता ने भारतीय लोकतंत्र, उसके सशस्त्र बलों और देश के संस्थानों का अपमान किया है, लेकिन इसके लिए गांधी उपनाम वाले हर व्यक्ति को दोष नहीं दिया जा सकता. रीजीजू ने एक ट्वीट में कहा, हम गांधी उपनाम वाले सभी लोगों को सिर्फ इसलिए दोष नहीं दे सकते कि राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र, हमारे सशस्त्र बलों और भारत के संस्थानों का अपमान किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस के कुछ नेता इसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp