Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब : ग्यासपुरा में गैस लीक होने से 9 की मौत, 11 बेहोश, प्रभावित इलाका सील

Ludhiyana : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रहा है. लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 11 लोग बेहोश हो गये हैं. घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. हादसे के बाद प्रभावित इलाका को सील कर दिया गया है. पुलिस किसी को भी घटनास्थल पर जाने नहीं दे रही है. (पढ़ें,  पटना">https://lagatar.in/politics-intensified-regarding-dhirendra-shastris-program-in-patna-sushil-modi-gave-ultimatum-to-the-government/">पटना

में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर तेज हुई राजनीति, सुशील मोदी ने दिया सरकार को अल्टीमेटम)

टेक्निकल टीम की जांच के बाद पता चल पायेगा गैस लीक का सोर्स

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. पुलिस के मुकाबिक, टेक्निकल टीम की जांच के बाद गैस लीक होने वाले सोर्स का पता चल पायेगा. गैस कौन सी है, इसका खुलासा भी एक्सपर्ट की टीम ही करेगी.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dead-body-of-a-person-found-on-railway-track-police-engaged-in-investigation/">कोडरमा

: रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

गैस रिसाव का है मामला -एसडीएम 

लुधियाना की एसडीएम स्वाति तिवाना ने बताया कि यह गैस रिसाव का मामला है.एनडीआरएफ की टीम मौके पर आ गयी है. घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोग बीमार हैं. एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है:

 सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना दुखद है. पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद की जा रही है.  इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-rescue-operation-continues-for-19-hours-in-bhiwandi-3-killed-14-safe-many-still-buried-under-debris/">महाराष्ट्र

: भिवंडी में 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 3 की मौत, 14 सुरक्षित, अभी भी कई लोग मलबे में दबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही