Search

 
 
 

पंजाब : CM के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश, पुलिस ने BJP नेता रवनीत बिट्टू को हिरासत में लिया

Lagatar Desk : बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना में आज एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भी आ रहे थे. जब उनका काफिला पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के गेट के पास से गुजर रहा था, तभी रवनीत बिट्टू हाथ में टमाटर लेकर वहां पहुंच गए.
 
रवनीत बिट्टू

Lagatar Desk :  पंजाब पुलिस ने बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को हिरासत में लिया है. उनकी गिरफ्तारी सीएम भगवंत मान के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश करने का आरोप में की गई है.

 

 

बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना में आज एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भी आ रहे थे. जब उनका काफिला पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के गेट के पास से गुजर रहा था, तभी रवनीत बिट्टू हाथ में टमाटर लेकर वहां पहुंच गए. 

 

लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया. इसके बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला वहां से पार हो रहा था, तो बिट्टू ने गाड़ी की तरफ टमाटर फेंकने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई. 

 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जब रवनीत बिट्टू का काफिला बटाला के पास गुजर रहा था, तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके थे. इसी के विरोध में बिट्टू ने लुधियाना में मुख्यमंत्री के काफिले के सामने प्रदर्शन करने की कोशिश की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही