Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब : स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

Punjab : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास देर रात एक बजे फिर धमाका हुआ. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. देर रात ही श्री गुरु राम दास सराय को खाली करवा दिया गया. इलाके को भी सील कर दिया गया है  पुलिस ने संदेह के आधार पर यादवीर सिंह नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मूताबिक, यादवीर सिंह के बैग से कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल इकट्ठा किया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पुष्टि हो पायेगी कि यह कैसा धमाका था. (पढ़ें, DC">https://lagatar.in/csk-beat-dc-to-near-reach-playoffs-delhis-hopes-shattered/">DC

को हरा प्लेऑफ के करीब पहुंची CSK, दिल्ली की उम्मीदों पर फिरा पानी)

बीते पांच दिनों में स्वर्ण मंदिर के पास तीसरी बार ब्लास्ट

बीते पांच दिनों में स्वर्ण मंदिर के पास ब्लास्ट की यह तीसरी घटना सामने आयी है. इससे पहले 8 मई को भी स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में विस्फोट से एक व्यक्ति घायल हो गया था. वहीं इसी जगह पर 6 मई को भी धमाके हुआ था. यह धमाका स्वर्ण मंदिर के पास बनी हेरिटेज स्ट्रीट के पास की स्वीट शॉप में चिमनी की वजह से हुई थी. ब्लास्ट के बाद वहां मौजूद श्रद्धालु घबरा गये थे. इसे भी पढ़ें " इमरान">https://lagatar.in/imran-khan-did-rs-60-billion-scam-shehbaz-sharif/">इमरान

खान ने 60 अरब रुपये का घोटाला किया, इसलिए गिरफ्तारी : शहबाज शरीफ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही