Search

पंजाब : ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, एक गंभीर रूप से झुलसा

Punjab : पंजाब के होशियारपुर के उच्ची बसी मुकेरियां में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक और कार में जोरदार टक्कर के बाद कार में आग लग गयी और धू-धूकर जलने लगी. इस हादस में कार सवार चार लोग जिंगा जल गये. वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाया. वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी. साथ ही घायल व्यक्ति को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//